गोण्डा डेस्क
गोण्डा।जिले के वजीरगंज बाजार में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत चार न्याय पंचायतों के एक दर्जन के करीब सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कस्बे के बीचो-बीच स्थित वजीरगंज थाने से इसकी शुरुआत की। सफाई कर्मियों ने थाने के बाहर सड़क के किनारे फैले कूड़े कचरों पर अपने झाड़ू चलाकर उसे साफ-सुथरा बनाया। इसके उपरांत बाजार में अन्य जगहों की साफ-सफाई की।
इस संबंध में एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह ने बताया कि,यह साफ-सफाई स्वच्छता अभियान के तहत चलाया जा रहा है।जिसका मकसद कस्बे को स्वच्छ बनाया जा सके।


0 टिप्पणियाँ