गोण्डा - फुलवारी पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

तीन दिनो तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले ही दिन 200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । मुख्यालय स्थित फुलवारी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया।
 जिसमें 3 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले ही दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 
इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और अपर आयुक्त  प्रशासनिक कमलेश वाजपेई ने की।कार्यक्रम के दौरान मिसेज इंडिया डॉक्टर अनिता मिश्रा और ला.ब.शा. के प्रोफेसर आर. बी. बघेल ने कहा कि खेल छात्रों के बीच दृढ़ता, नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना जैसे प्रमुख जीवन कौशल को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है तथा खेल हमारे शैक्षिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम को विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज दिनेश सोनी ने डेकोरेट की । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयिका श्रीमती सौम्या द्विवेदी ने किया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के खेल अध्यापक राजन सिंह,अनुराग त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के पहले दिन कक्षा एक से छ:  तक के विद्यार्थियों ने अपने स्वागत गीत सरस्वती वंदना, चेयर ड्रिल, डंबल ड्रिल , डांस डिस्प्ले ,ह्यूमन पिरामिड, का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए आगंतुकों का मन मोह लिया तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में विभिन्न खेल श्रृंखलाओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस पर स्लो साइकिलिंग रेस, 200 मीटर  रेस ,बैटल एक्सचेंज और कबड्डी खेलों का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिनके द्वारा दर्शक दीर्घा में जोश भर गया और तालियों के उन्माद के साथ सभी अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल समारोह का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती मालती सिंह  ने विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह एवं विद्यालय के सचिव क्रांति सिंह की उपस्थिति में किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा, सौम्या द्विवेदी, ज्योति चौरसिया एवं समस्त अध्यापक , अध्यापिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ