मनोज मौर्य
गोण्डा। शनिवार को जिले के करनैलगंज में लखनऊ से आये विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के नेतृत्व में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुये करनैलगंज के 256 बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन करते हुये 20.63 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई कि, शनिवार को करनैलगंज क्षेत्र के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं को ओ०टी०एस० योजना के अन्तर्गत पंजीकरण हेतु प्रेरित किये जाने हेतु मेगा कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसका निरीक्षण करने पहुँचे प्रबंध निदेशक विद्युत भवानी सिंह खंगारौत ने कैम्प का निरीक्षण कर वहाँ विद्युत कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने के निर्देश दिए वहीं उपभोक्ताओं से बिजली का बिल जमा करने की अपील भी की। इसी के साथ प्रबंध निदेशक ने
क्षेत्र के बड़े विद्युत बकायेदारों की सूची माँगी।सूची मिलने के बाद उन्होंने इं० योगेश कुमार, निदेशक (वाणिज्य), के साथ मु.अभि.मनोज सिन्हा(वाणिज्य), मु.अभि. एम०पी० सिंह, (वितरण) देवीपाटन मंडल, अधी.अभि. राधेश्याम भाष्कर,अधि.अभि. बृजेश कुमार त्रिवेदी व अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ एक अभियान चलाते हुए 256 बड़े बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन करते हुये 20 लाख 63 हजार रुपये की वसूली कराई।इस दौरान उपभोक्ताओं के 26 खराब मीटर बदलवाये। इसी के साथ ओटीएस के तहत 513 पंजीकरण भी कराये गये।
इस संबंध में अधि.अभियंता राधेश्याम राय ने बताया कि,इस तरह की औचक कार्यवाहियाँ विभाग के बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में आगे भी की जायेंगी।


0 टिप्पणियाँ