गोण्डा - विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

फुलवारी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। मुख्यालय स्थित फुलवारी पब्लिक स्कूल में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में  विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  वीर विक्रम सिंह और मालती सिंह एवं प्रबंधिका  नीता सिंह के साथ मुख्य अतिथि अविनाश सिंह  सुरेश मिश्रा, अभिषेक शर्मा, सौम्या द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में समझाया और बताया कि, एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में विद्यार्थियों को चाहिए कि वह देश की अच्छुणता और प्रभुता को बरकरार रखने के लिए अपने आप को सजग करें। कार्यक्रम की शुरुआत  देश के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर की गई। तत्पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कक्षा 9 वीं के छात्र कार्तिकेय ओझा एवं आराध्या ओझा ने अपने भाषण के माध्यम से संविधान की विशेषताएं तथा गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का उल्लेख किया। नागेश सिंह ने अपनी हास्य कविता कुपंथी औलाद की प्रस्तुति दी जिस पर सभी लोग झूम उठे। छात्रा आयुषी सिंह की देशभक्ति से ओतप्रोत कविता और प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों के देश भक्ति गीत एवं सामूहिक नृत्य के माध्यम से छोटे-बड़े सभी में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इन नन्हे-नन्हे बच्चों ने हिंदुस्तान की धरती की गरिमा को बनाए रखने की प्रेरणा के साथ माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के कहे गए प्रेरणा पूर्ण शब्दों ने छात्रों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान हर्षित सिंह, ज्योति  चौरसिया, राहुल पांडे,  दिनेश सोनी  दिव्या सिंह, शगुन पांडे , सुषमा पांडे, होनेंग , श्वेता सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, चांदनी द्विवेदी, संगीता शुक्ला, नज़रा नूर, शालिनी सिंह, निशी मिश्रा, राजन सिंह, सोनू शुक्ला, सूरज मिश्रा, अंजलि ओझा, नागेंद्र सिंह आलोक द्विवेदी,ज्ञानेंद्र सिंह, शुभम श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी, लिएनसांग कोइरेंग,अनस महबूब, महेंद्र नाथ मिश्रा, तथा विद्यालय के कर्मचारी गण पवन, जितेंद्र नंदकिशोर, राम सजन, शंकर, मनोज, चंदन, देवता, दूधनाथ, ननके, आशीष सिंह, राजकुमार, आयुष दुबे, विकास सिंह, संतोष, सर्वर अली, सीता देवी, आशा देवी, रुचि, रामा देवी, सुमन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ