गोण्डा डेस्क
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया,उसके बाद अन्य जरूरी कार्यवाहियों के बाद उसके पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक युवक पंकज (27) अपने माँ-बाप के साथ मुंबई में रहता था । उसके पिता बैजनाथ चौहान मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाले थे और माँ थानाक्षेत्र के कटरा गाँव की थीं।शादी के बाद वह पति के साथ मुंबई चली गईं थी।जहाँ पंकज का जन्म हुआ था।मुंबई से ही कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता गायब हो गये थे। जिसके बाद वह पंकज और उसकी बहन को लेकर तरबगंज थानाक्षेत्र के दुखड़िया गाँव किसी और के पास आकर उसके साथ रहने लगी।कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई तो पंकज कटरा गाँव में अपने मामा राजकरन के पास आकर रहने लगा।वहीं से वह काम के सिलसिले में फिर मुंबई चला गया।जहाँ से वह कुछ समय पूर्व ही लौटा था। बीते शुक्रवार को वह वजीरगंज बाजार आया था।उसके बाद शनिवार सुबह गाँव के समीप रास्ते में एक आम के पेड़ से नीले रंग की प्लास्टिक की रस्सी से झूलता उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।
बताया जाता है कि,वह नशा भी करता था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।


0 टिप्पणियाँ