गोण्डा डेस्क
गोण्डा। लाल झंडा और टोपी लेकर सरकारी कार्यालयों में जायेंगे तो अधिकारी देगा सम्मान! ओपी राजभर के अंदाज में यह बातें
अपनी संवैधानिक अधिकार यात्रा के तहत सोमवार को जनपद पहुँचे प्रदेश कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद ने कही। इस दौरान उन्होंने जनपद में अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रोड-शो भी किया । इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए विपक्षी पार्टियों सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री ने यूपी की कई सीटों पर भाजपा की हार पर एक विवादित बयान भी दे डाला,जिसमें उन्होंने कहा कि,सपा-बसपा की सरकार के समय से जमे उनकी आत्मा लिये अधिकारियों की वजह से लोकसभा चुनावों में भाजपा को यू.पी. में हार मिली थी।
वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, बीजेपी में कुछ विभीषण आ गए हैं जो भाजपा की नैय्या डूबाने का काम कर रहे हैं,लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की तिरालिस सीटों पर भाजपा की हार में उनकी भी अहम भूमिका है। कैबिनेट मंत्री ने महाकुंभ में हुये अग्निकांड को बड़ा हादसा नहीं माना,कहा कि,वहाँ कोई जन हानि नहीं हुई।
कैबिनेट मंत्री ने अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि,वहाँ की जनता एक बार गल्ती कर चुकी है,वह अब आगे इसे नहीं दोहरायेगी,।भाजपा वहाँ भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। इसी के
कैबिनेट मंत्री ने ओपी राजभर वाला तेवर दिखाते हुये कहा कि, दबे कुचले व निषाद समाज के लोगों की अगर अधिकारी नहीं सुनते हैं तो,उन्हें होगी जेल ,नहीं मिलेगी बेल।इसी के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि,निषाद समाज के लोगों को जो सम्मान इस सरकार ने दिया है दलित, पिछड़ों के हित का दावा करने वाली पिछले बीस सालों की सरकारों नहीं दिया है।


0 टिप्पणियाँ