गोण्डा। बंदरों के हमले से बचकर भागी महिला की छत से गिरकर हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।
थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के लोनियन पुरवा गांव निवासी पदमा देवी उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी राघवराम चौहान रविवार को छत पर चावल को सूखने के लिए रखा था। सायं करीब चार बजे बंदरों का एक झुंड उनके छत पर आ गया। बंदरों को छत से भगाने के लिए वह छत पर गई।इसी दौरान बंदरों ने उन्हें उनके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह सीढ़ी की तरफ भाग कर नीचे उतरने लगी इसी दौरान एक बंदर ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और सीढ़ी से फिसलते हुए नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन जब तक पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि चिंतामणि तिवारी ने बताया कि महिला के सिर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों ने उसका अयोध्या में दाह संस्कार कर दिया। मृतक पदमा देवी के दो पुत्र और दो लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।पति शटरिंग का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।


0 टिप्पणियाँ