गोण्डा - स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिक-अप खाई में पलटी दर्जन भर घायल

सभी को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल, चल रहा इलाज।
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत टिकरी - कोल्हमपुर मार्ग पर किशुनदासपुर गाँव के पास  श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गये।जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुँचाया गया। जहाँ  कुछ की गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें अयोध्या स्थित दशरथ अस्पताल भेज दिया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6 बजे प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं को अयोध्या से बैठाकर बलरामपुर जा रही एक मैक्स पिक गाड़ी थाना क्षेत्र के किशुनदास पुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास घने कोहरे और तीव्र मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे गाड़ी में सवार 06 श्रृद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं।श्रद्धालुओं की चीख़-पुकार सुनकर पंहुचे गांव के भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल और एंबुलेंस के माध्यम से नवाबगंज सीएचसी भिजवाया। जहां मामूली रूप से चोटिल श्रद्धालुओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। श्रद्धालुओं में गंभीर रूप से घायल सुंदर (70)पुत्र सम्मय दीन उर्फ छटई, मंजू देवी (65)पत्नी सुंदर, अटल बिहारी (45)पुत्र जोखू, गेंदा उर्फ फूलगेंदा देवी (40)पत्नी संतराम सभी निवासी देवी प्रसाद पुरवा दतौली घाट रेहरा बाजार, मंजू देवी पत्नी परशुराम निवासी ग्राम गणेशपुर थाना धानेपुर गोंडा और रीता पत्नी सोहनलाल ग्राम गुनाही थाना कोतवाली मनकापुर को चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। मामूली रूप से चोटिल राजेश पुत्र रामसेवक, नंदलाल पुत्र राम नरेश, फूलचंद पुत्र लालजी सहित आधा दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।
एंबुलेंस पर तैनात इएमटी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि गंभीर रूप घायल हुए सभी घायलों का उपचार अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

काॅल करने पर भी नहीं पंहुची डायल 112 
घायल श्रद्धालुओं की चीख़ पुकार सुनकर पंहुचे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित ने सभी घायलों को 03 एंबुलेंसों के माध्यम से स्थानीय सीएचसी भेजा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पहले डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई थी उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन किया था। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के बावजूद कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस घटना स्थल पर पंहुच गई जिससे समय रहते घायलों को उपचार मिला लेकिन करीब 45 मिनट बाद भी डायल 112 की पीआरवी नहीं पंहुची। स्थानीय पुलिस कर्मी भी घटना स्थल पर नजर नहीं आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ