गोण्डा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि0, कुन्दरखी ने गत पेराई सत्र 2023-24 में खरीदे गये गन्ने का समस्त अवषेष गन्ना मूल्य का भुगतान बैंको के माध्यम से किसानों के बैंक खातों मे ंकर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बजाज चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2023-24 में कुल 85.19 लाख कुं0 गन्ना खरीद किया था। जिसका वाजिब मूल्य 3 अरब 10 करोड़ 07 लाख रूपया होता है। जिसे सम्बन्धित कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। बजाज चीनी मिल के इकाई प्रमुख पी0एन0 सिंह ने बताया कि गत पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। इसी सप्ताह से नये पेराई सत्र 2024-25 में खरीद किये गये गन्ने का भी भुगतान प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने किसानो से अपील किया कि चीनी मिल को अधिकाधिक गन्ना आपूर्ति कर सहयोग प्रदान करें।


0 टिप्पणियाँ