गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंटा में शनिवार को कर्नलगंज-नवाबगंज मार्ग पर सरकारी स्कूल के निकट सड़क हादसे में बाईक सवार युवक सूरज सिंह (25 )की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक बाइक सवार थानाक्षेत्र के कड़रू का रहने वाला था । हादसे की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के चाचा संजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ