गोण्डा - जनपद होगा अवैध कच्ची शराब मुक्त ,लगायेंगे इस काले धंधे पर लगाम - पी.लवानिया

महज आठ माह की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 17211.69 लीटर शराब बरामद
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले में अवैध कच्ची शराब का काला कारोबार को नष्ट करके जिले को इस अभिशाप से मुक्ति दिलायेंगे। यह कहना है जिला आबकारी अधिकारी पी.लवानिया  का।उन्होंने कहा कि,इस जहर का धंधा बंद करें नहीं तो समझ लें कोई बचा नहीं पायेगा। ऐसे वे सभी लोग जो इस धंधे में संलिप्त हैं उन सभी की पहचान की जा रही है और सीघ्र ही इनपर बड़ी कार्रवाई होगी।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि,जनपद के सभी सर्किलों के इन्सपेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। कि,कच्ची शराब 
बनाने व उसकी बिक्री को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा। जिन क्षेत्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी उस क्षेत्र के जिम्मेदार की भूमिका मानी जायेगी तथा ऐसे जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जायेगी।
4678 छापेमारी में 17211.69 लीटर कच्ची शराब बरामद
आबकारी अधिकारी ने बताया कि,जुलाई माह से शुरू हुई कार्रवाई में अबतक 4678 छापेमारी की कार्रवाई की गई है,जिनमें कुल 17 हजार 2 सौ 11 .69 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।  
जो इसको बनाने व बेचने वालों के लिये सीधा और स्पष्ट संदेश है। कि,वह जिले में इस जहर की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
927 अभियोग पंजीकृत,245 गिरफ्तार, 51 को जेल
आबकारी अधिकारी पी.लवानिया ने बताया कि,जुलाई 2024 से शुरू की गई कार्रवाई में अबतक 909 सामान्य और 18 बड़े अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।जिनमें 51 व्यक्तियों को जेल भी भेजा जा चुका  है तथा इस धंधे में लगे छह विभिन्न प्रकार के वाहन भी जब्त किये गये हैं। जो यह बताने के लिये काफी है कि,वे और उनकी टीम अवैध कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने के प्रति कितनी गंभीर है।
75 प्रतिशत पर अंकुश शेष पर कार्रवाई जारी
आबकारी अधिकारी ने बताया कि,महज आठ माह की अल्प अवधि में जनपद में 75 प्रतिशत कच्ची शराब पर आबकारी टीम ने अंकुश लगा दिया है।शेष जो बजे हैं उनपर लगातार कार्रवाई की जा रही है । बहुत जल्द ही उनको भी बंद कराकर गोण्डा को इस जहर से मुक्त करा दिया जायेगा।
कच्ची शराब पर अंकुश से 12 प्रतिशत तक राजस्व बढ़ा
आबकारी अधिकारी पी.लवानिया ने बताया कि,जनपद में अवैध कच्ची शराब को बंद कराने का यह नतीजा रहा कि,आठ माह के भीतर लगभग 12 प्रतिशत तक राजस्व बढ़ाने में कामयाबी मिली है।
उन्होंने बताया कि,पिछले वर्ष जुलाई से जून माह 2023 तक विभाग को 213.22 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था,जो इस वर्ष जुलाई से फरवरी 2025 तक 337.94 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है,जो अभी और बढ़ेगा। आबकारी अधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि,आगामी मार्च माह के अंत तक आबकारी  राजस्व को 400 करोड़ तक पहुंचाने का।उनके इस प्रयास में सभी सर्किलों की टीमें जी जान से लगी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ