गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाने में लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले व उसमे मददगार के विरुद्ध पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किये गए मुकदमें से आक्रोशित आरोपियों ने थानाध्यक्ष पर ही अनर्गल आरोप लगाने लगे।
बावजूद इसकी परवाह किए बिना थानाध्यक्ष ने पीड़ित पक्ष को न्याय का आश्वासन दिया है।
बता दें कि,बीते 21 फरवरी को थानाक्षेत्र के भरहापारा निवासी शिवाधर ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया था कि,उसकी नाबालिग पुत्री 20 फरवरी को सुबह 6 बजे जब शौच के लिये खेत गई हुई थी तभी,जमुनहा मझरेती निवासी सौरभ शर्मा ने कोतवाली देहात क्षेत्र के उम्मेदजोत(नवशिरिया) निवासी पंकज शर्मा की मदद से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गये।
जिसपर वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने पीड़ित पिता की तहरीर को गंभीरता से लेते हुये सुसंगत धाराओं में आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया तथा आरोपी युवक के सहयोगी को पूछताछ के लिये थाने पर बुलाया। थानाध्यक्ष के मुताबिक उन्होंने पूछताछ के बाद लड़की को तय समय में बरामद कराने को कहा।जिसपर उसने बरामद कराने की सहमति जताते हुये उसे जाने देने की मिन्नतें की।जब उसे जाने दिया गया तो वह शोसल मीडिया व अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर थानाध्यक्ष पर अनर्गल आरोप लगाने लगा।
बहरहाल थानाध्यक्ष ने बताया कि,उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण के संबंध में अवगत करा दिया है,जल्दी ही आरोपी जेल जायेंगे।


0 टिप्पणियाँ