गोण्डा डेस्क
गोण्डा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा,अतिक्रमण आदि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस तरह की मंशा रखने वालों पर वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।यह बातें तरबगंज के नवागत एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने एक संक्षिप्त भेंट के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि,यहाँ आने वाले लोगों की भूमि संबंधी विवादों का शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर उन्हें पारदर्शितापूर्ण कार्य और किसी भी शिकायत पर तत्काल मौका - मुआयना कर उसकी रिपोर्ट उन्हें देने के लिये कह दिया गया है।
इसी के साथ उन्हें यह भी बता दिया गया है कि,उनके हल्के में कहीं भी सरकारी भूमि जैसे घूर,गड्ढे,खलिहान, परती,बंजर,तालाब,चारागाह,चकमार्ग आदि पर यदि कहीं कोई कब्जा या अतिक्रमण किये हुये है या फिर करने का प्रयास कर रहा है तो उसपर नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर ऐसे लोगों को दंडित करें।
उन्होंने अधीनस्थों को चेताया कि,भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें डीएम का निर्देश है कि यदि कोई भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
नवागत एसडीएम ने कहा कि,लोग जो उम्मीद लगाकर अधिकारियों के पास आते हैं उनके मामलों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शितापूर्ण निस्तारण होना सुनिश्चित करें व किसी पीड़ित को अपने कार्यके लिये बार-बार तहसील का चक्कर न काटना पड़े ।
साथ ही यह भी कहा कि, शिकायत हो न हो सबकी यह जिम्मेदारी है कि,अपने हल्के को भूमि संबंधी विवादों से मुक्त रखें।
उन्होंने यह भी बताया कि,इन सब की मानीटरिंग वह खुद करेंगे और तहसील में एक आदर्श व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास करेंगे।


0 टिप्पणियाँ