गोण्डा - 74 लाख की लागत से कराया जायेगा प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार-रमापति

विधायक ने चिल्हिया पोखरा के  मंदिर परिसर में किया भूमिपूजन
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खीरीडीह में स्थित चिल्हिया पोखरा व हनुमान मंदिर का मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिसके क्रम में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य के तहत भूमि पूजन व शिलान्यास किया।इस दौरान विधायक ने बताया कि,मंदिर में लगभग 74  लाख की लागत से  सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इसमें मंदिर का जीर्णोद्धार , हाल का निर्माण , शौचालय  बाउंड्री वाल , इंटरलॉकिंग , गेट  ,  लाइट , बेंच सहित कार्य शामिल है।उन्होंने  कहा कि, मंदिर वजीरगंज व स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र हैं। जिले के प्राचीन मंदिरों में शुमार इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं ने इस मंदिर में दर्शन-पूजन करने के दौरान होने वाली परेशानियों के संबंध में बताया था। जिसे संज्ञान में लेने के बाद कार्ययोजना तैयार की गई और शासन से कार्य संस्तुति मिलने के बाद भूमि-पूजन व शिलान्यास कराया गया है।
विधायक ने यह भी बताया कि,मंदिर का कार्य वजीरगंज स्थित पुरानी हनुमान गढ़ी के महंत रिंकू दास की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान वहाँ जयपुर राजस्थान के महंत विष्णु दास लोग विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे जनार्दन तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत पाण्डेय,  भाजपा नेता जगदंबा पाण्डेय रवि श्रीवास्तव ,  बलकरन सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ