गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत डुमरियाडीह चौरहे पर बुधवार की सुबह सवा पांच बजे के करीब बहराइच से सरिया लेकर अयोध्या जा रहे मिनी ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत में दो लड़कियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाते हुये घायलों को अस्पताल पहुँचाया ,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच जनपद से सरिया लादकर मिनी ट्रक अयोध्या जा रहा था।जैसे ही ट्रक डुमरियाडीह चौराहे पर पहुँचा,तभी तरबगंज की ओर से बारात से वापस लौटकर मोतीगंज की ओर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।इस हादसे में स्कार्पियो सवार मोतीगंज थानाक्षेत्र के दिनारा गाँव और मुंगरैल निवासी शालू (17) व जूली (18) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से दोनों दुर्घटना में जर्जर हुए वाहनों को हटवाकर रास्ते पर ट्रैफिक का आवागमन बहाल कराया तथा हादसे में घायलों को सीएचसी वजीरगंज भेजा जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है तथा उसके चालक मौके से फरार हो गए हैं ।


0 टिप्पणियाँ