गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चंदापुर गाँव में मनबढ़ दबंग एक युवक के घर का छज्जा नहीं लगने दे रहे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
चंदापुर के बेचई पुरवा निवासी पीड़ित पवन यादव ने बताया कि,उसके पड़ोस में रहने वाले मदन यादव, साजन यादव पुत्रगण गोली और राजकला पत्नी गोली आदि उसके घर के पीछे मरम्मत आदि के लिये छोड़ी गई दो हाथ जमीन के ऊपर उसके घर की खिड़की पर छज्जा नहीं लगने दे रहे और उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।पीड़ित ने बताया कि,कुछ दिन पूर्व इसी को लेकर दबंगों ने उसे और उसके भाईयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था।जिसकी एफआईआर वजीरगंज थाने में दर्ज है।
पीड़ित का कहना है कि,विपक्षी इतने रसूखदार हैं कि,उनके सामने गाँव के लोग ही नहीं,पुलिस भी असहाय हालत में नजर आ रही है।
विपक्षियों का कहना है कि,तुम कहीं भी चले जाओ उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा,तुम्हें हम छज्जा नहीं लगवाने देंगे और जमीन पर हम कब्जा भी कर लेंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस समेत समाधान दिवस में भी की है।जहाँ से जांच व कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद अबतक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
जिससे पीड़ित पवन और उसका परिवार निराश है,वहीं दबंग उन्हें बराबर जानमाल की धमकी दे रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ