मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।जहाँ एक नशेड़ी पति ने जमीन बेचने के विवाद में अपनी पत्नी की हंसिये से गला रेतकर हत्या कर दी।दिन में हुई इस घटना से घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि जमीन पत्नी के नाम थी और आरोपी छोटेलाल उसे बेचना चाहता था। पत्नी ने विरोध किया तो खेत में धान की निराई के दौरान दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में बेकाबू होकर छोटेलाल ने हंसिया उठाया और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और चेहरे पर इतने गहरे घाव लगे कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब छोटी बेटी करिश्मा स्कूल से लौटकर खेत में पहुंची। मां की खून से लथपथ लाश देखकर उसकी चीख से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी राधेश्याम राय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि खून से सना हंसिया बरामद कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मृतका छोटका देवी के पांच बच्चे हैं जिनमें,बड़ी बेटी रेशमा (25) की शादी हो चुकी है।
बेटा अमन (19) गुजरात में मजदूरी करता है, सुनील (18) भी बाहर रहता है।
गांव में मन्नन (17), कन्नन (10) और छोटी बेटी करिश्मा मां के साथ रहती थी।
मां की दर्दनाक मौत से बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़।


0 टिप्पणियाँ