गोण्डा - आग से चार छप्पर समेत अनाज व गृहस्थी सामान जलकर राख

गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर माझा के मजरे पूरे रामप्रसाद में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे छप्पर के छाजन को रखी कसेहरी में आग लग गयी। जब तक लोग आग बुझाते चार छप्पर जल गए। 
पीड़िता गीता देवी ने बताया कि वे बाहर बर्तन मांज रही थी। पति पैरा लाने बाहर गए थे। घर पर और कोई नहीं था। तभी आग की लपटे देखकर उन्होंने शोर बचाया। आस पास के लोग दौड़े कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। पति दिनेश कुमार यादव ने बताया कि दमकल विभाग को फोन किया गया लेकिन उन्होंने बताया कि नवाबगंज के अगम पुर में आग बुझा रहे हैं इसके बाद ही आ पाएंगे। आग से 10 क्विंटल गेहूं, 3 क्विंटल सरसों, दो बोरी यूरिया, 4 बोरी डाई, 25 हजार रूपये नगद के साथ गृहस्थी के सामान जल गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भी जानकारी ली। लेखपाल विनीत ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ