गोण्डा - बेटे की धमकी व उत्पीड़न की शिकायत एसपी से

गोंडा।जिले के वजीरगंज में पुत्र की कारगुजारियों व धमकी से आहत एक पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
 अपने दिये गए शिकायती पत्र में थानाक्षेत्र के रमईपुर गाँव निवासी राजाराम पुत्र स्व: बुधई ग्राम ने अपने पुत्र प्रमोद को उसके गलत चाल-चलन के चलते अपनी चल अचल सम्पत्ति से बेदखल कर रखा है। बावजूद इसके प्रमोद आये दिन पीड़ित व उसके परिवार का उत्पीड़न करता रहता है। तथा पिता की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पीड़ित के विरोध करने पर वह उसे जान से मार डालने की धमकी दिया करता है। तथा आये दिन चाचा व अन्य पड़ोसियों के उकसावे पर वह पीड़ित का मानसिक उत्पीड़न करता रहता है,जिस कारण पीड़ित पिता राजाराम को उसके इस तरह के गलत व्यवहार व गलत प्रवृत्ति के चलते उसे अपने ही पुत्र प्रमोद से अपनी व अपने परिवार के जान माल जाने की आशंका है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ