गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज पुलिस चौकी के पास रविवार को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरटेक करते समय बाइक सवार एक पीआरडी जवान की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया l पुलिस प्रवक्ता के अनुसार , देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने-अपने घर से दो पीआरडी जवान एक ही बाइक पर सवार होकर डियूटी करने जा रहे थे कि महराजगंज इलाके में ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गये l उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरेडीहा गांव के रहने वाले पीआरडी जवान राम उत्तरी वर्मा (55) की मौके पर ही मृत्यु हो गयीं जबकि कटहिया उसका साथी सत्य राम वर्मा (43) बुरी तरह घायल हो गया l उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं जबकि घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती करा दिया हैं l


0 टिप्पणियाँ