गोण्डा जिले से है,जहाँ कर्नलगंज के हुजूरपुर-कर्नलगंज मार्ग पर बैकुण्ठनाथ डिग्री कॉलेज के पास ई-रिक्शा और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा सड़क पार कर रहीं दो लड़कियाँ गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा घायलों को सीएचसी पहुँचाया गया जहाँ से उन्हें ,गोण्डा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वहीं हादसे के चलते सड़क पर लगे भारी जाम को पुलिस ने हटवाते हुए आवागमन चालू कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज के हुजूरपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित बैकुंड नाथ डिग्री कॉलेज के पास यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार बरबतपुर निवासी फरमान पुत्र इरफान(22) और आलम पुत्र सिराज (24) की बाइक हुजूरपुर-कर्नलगंज मार्ग पर से होते हुए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही उल्लु दारपुरवा सोनवार की मुस्कान पाठक (18) और हर्षवी (17) को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही ई- रिक्शा से भिड़ गये।जिसमें बाइक सवार फरमान और आलम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं इस हादसे की चपेट में आईं मुस्कान और हर्षवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोण्डा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहाँ दोनो का इलाज चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ