गोंडा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे अब दिनदहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।
इसी क्रम में नगर के बालूगंज इलाके में रविवार को दिनदहाड़े ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुकान पर सामान खरीदने आए दो व्यक्तियों ने भुगतान के लिए बैंक जाने का बहाना बनाकर व्यापारी से उसकी बाइक मांगी।
एहतियात के तौर पर व्यापारी ने अपनी दुकान का एक लड़का भी उनके साथ भेज दिया, लेकिन शातिरों ने उसे चकमा देकर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद बालूगंज के रहने वाले पीड़ित मो. सफ़ात ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक दोनों युवक भरोसेमंद बनकर आए थे, जिससे किसी तरह का संदेह नहीं हुआ, लेकिन मौका पाते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।


0 टिप्पणियाँ