अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, किशोर की दर्दनाक मौत

गन्ना लेकर मसौधा मिल जाने के दौरान हुआ हादसा,परिजनो में कोहराम 

गोंडा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–गोरखपुर हाइवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक की ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर से थानाक्षेत्र के तुलसीपुर मांझा गांव निवासी एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीपुर मांझा गांव निवासी 16 वर्षीय बृजेश यादव, पुत्र रामकिशोर यादव, गांव के ही राम तेज यादव के साथ ट्रैक्टर–ट्रॉली से मसौदा चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहा था। जब ट्रैक्टर लखनऊ–गोरखपुर हाईवे पर स्थित मुमताज नगर ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के साइड में बैठा बृजेश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और सीधे ट्रक के नीचे आ गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं वहीं इस दौरान ट्रैक्टर चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद वहाँ अफरा-तफरी फैल गई। आनन-फानन में वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ