गोंडा।जिले के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत परसापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अयोध्या–गोंडा हाइवे पर कार व ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया तथा यातायात बाधित हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे थानाक्षेत्र के परसापुर के पास अयोध्या की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।वहीं इस हादसे में घायल श्रावस्ती जनपद के इकौना निवासी कार सवार बीना सोनी (42) पत्नी वीरेंद्र सोनी के बायें पैर में फ्रेक्चर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा कार चालक विक्रम के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।हादसे में कार मे सवार अन्य
लोग शिवम पुत्र वीरेंद्र सोनी, विकास मौर्या, राजेश तथा देवांश (08), सभी सुरक्षित हैं। सभी इकौना से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।हादसे के बाद लगे जाम वहाँ पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनो वाहनों को सड़क से हटवाते हुए यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कार और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ