अपहर्ताओं द्वारा 30 लाख रूपये की मांगी गई थी फिरौती
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य/संजय गुप्ता
बहराइच।दो दिन पूर्व ट्यूशन पढ़ने गये बच्चे की अपहरण करने के बाद फिरौती न मिलने के चलते अपहृताओं ने उसे मौत के घाट उतार दिया,तथा बच्चे के शव को पड़ोसी जनपद के इलाके में सीमा पर स्थित नहर में फेंक दिया।बच्चे के परिजनो ने उसकी अपहरण का दर्ज कराया था केस।जिसके क्रम में पुलिस ने नहर से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।बताते चलें कि बीते गुरूवार 29 तारीख को जिले मटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी ओमकार के 12 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश को ट्यूशन जाते समय गुम हो गया था।जिसके देर शाम घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास मित्रों व रिश्तेदारों में खोजबीन की थी।उसके न मिलने पर उन्होंने मटेरा थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बीते शुक्रवार को जब अपहर्ताओं द्वारा परिजनों से उसके अपहरण करने की बात कर 30 लाख रूपये की मांग की गई व इस बावत पुलिस से शिकायत न करने की हिदायत भी दी गई थी।जब परिजनों द्वारा अपहरण व फिरौती की मांग के बावत पुलिस को सूचना दी गई तो महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने छात्र के बरामदगी हेतु लिए पुलिस की 5 टीमे गठित कर दी गईं।उधर फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर उसके शव को अपहर्ताओं ने बोरे में भर कर पड़ोसी जनपद के सीमा पर स्थित सोनवा थाना इलाके में नहर में फेंक दिया।शनिवार को सोनवा पुलिस को नहर में बोरे में पड़ा मिलने की सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया,व उसकी पहचान मटेरा निवासी अपहृत बच्चे के रूप में हुई ।जिसकी सूचना मटेरा पुलिस को दी गई। मौके पर मटेरा पुलिस ने पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया।नानपारा क्षेत्राधिकारी जंगबहादुर ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर उसका निरीक्षण किया व जरूरी निर्देश दिये।उधर पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की है। उधर बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंचे माता-पिता बेटे का शव देखकर बेहोश हो गये।पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि बच्चे के शकुशल बरामदगी के लिए पांच टीमे गठित की गयी थी। जिसने थाना मल्हीपुर के तड़वा निवासी एक संदिग्ध राबिया पत्नी नौशद के घर एस.ओ.जी टीम द्वारा दबिश दी गयी जिसमें एक संदिग्ध राबिया को लेकर पूछ ताछ की गयी। तो उसने बताया कि मझौली इलाके से कलीम पुत्र हसन मो.बच्चे को लेकर हमारे यहां आया था। बिते शुक्रवार 30 अक्टूबर को दिन में 30 लाख की फिरौती न मिलने पर 11 बजे कलीम व इशरार ने बच्चे की हत्या कर शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया था। बहरहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।


1 टिप्पणियाँ
बहुत ही दुःखद घटना।दोषियों कोसख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। सही जाँच के आधार पर अति शीघ्र कठोरतम सजा मृतुदण्ड होना चाहिए।
जवाब देंहटाएं