अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव

प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने दिया प्रमाण-पत्र
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला महिला चिकित्सालय में बालिका को जन्म देने वाली महिला से केक काटकर कन्या जन्मोत्सव का उदघाटन किया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया गया तथा बच्चों की देखभाल के लिए उनके हिमालया ब्रांड की बेबी किट प्रदान किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, स्वाती आदि मौजूद रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ