दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

आरोपियों से थी पुरानी दुश्मनी,पुलिस कर रही जांच
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोंडा।जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध एफ आईआर पंजीकृत कर पुलिस घटना के सभी एंगलो की जांच-पड़तालकर रही है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहनेवाली 10 वीं की 15 वर्षीय छात्रा मंगलवार को जब स्कूल से घर वापस आ रही थी, तभी गांव के ही 48 वर्षीय अधेड़ युवक ने अपने तीन साथियों के साथ नाबालिक को चाकू की नोक पर अगवा कर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचकर जब  परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देर रात पूरे परिजन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना के बावत तहरीर दी।जिसके आधार पर  गैंगरेप पास्को सहित अन्य  धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तथा पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के साथ- साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।

क्या कहते हैं एसपी
इस बावत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि,मनकापुर में दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है, जिसपर पुलिस  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है| साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
वहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि ,जिसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है उनके पहले भी कुछ पुराने विवाद आरोपियों के साथ रहे  हैं ,पुलिस हर पहलू की जांच करने के साथ-साथ संकलन में जुटी हुई है।
समस्त तथ्यों पर साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है साक्ष्यों के आधार पर इसमें आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ