गोण्डा-सत्यम को सीबीएससी बोर्ड की 12 वीं में मिला 94 प्रतिशत

मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के अनुभुला गाँव निवासी सत्यम सिंह ने सीबीएससी बोर्ड से 12 वीं कक्षा में 94 % अंक लाकर अपने परिजनों समेत क्षेत्र का नाम रौशन किया है।जिसपर गाँव व क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
साधारण परिवार के सत्यम सिंह के पिता रवि शंकर सिंह एक सामान्य कृषक हैं तथा उनकी माता गृहणी हैं। 
सत्यम ने सीबीएसई बोर्ड से12वीं की परीक्षा में से 94% अंक प्राप्त किए हैं। जिसमे से एक विषय में पूर्णांक 100/100 प्राप्त किया है।वह वर्तमान में राजस्थान के कोटा शहर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं।सामान्य परिवार से आने वाले सत्यम का सपना आईआईटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ