गोण्डा- इमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य पहली प्राथमिकता -एक्सईएन

शासन की मंशा के अनुरूप ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कर बनायेंगे नया आयाम
मनोज मौर्य 
गोंडा। इमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करना व करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी के साथ उपभोक्ताओं को शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ समय से बिल जमा करवाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। यह बातें कहते हुये नवागत एक्सईएन विद्युत वितरण खण्ड-2 राधेश्याम भास्कर ने कहा कि,वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ कतई समझौता नहीं करेंगे न ही किसी के प्रभाव अथवा दबाव में आकर अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावित करेंगे चाहे इसके लिये उन्हें जो भी कीमत चुकानी पड़े। हर हाल में शासन द्वारा जारी किये गये गाइड लाइन पर कार्य करते हुये विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग व शासन की मंशा के तहत सारी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करने के साथ एक नया आयाम बनायेंगे। उन्होंने बताया कि, इसके लिये सभी अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।
नवागत एक्सईएन ने बताया बीते 15 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय कार्यशैली में महत्वपूर्ण बदलाव लाये हैं।इसी के साथ उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर अपने मातहतों को त्वरित निस्तारण करने के लिये निर्देशित कर दिया है।
उन्होंने ने बताया कि,विभागीय कर्मियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दे दी गई है कि,उपभोक्ताओं व विभागीय मामलों में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार व हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जो इसमें शामिल पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। 
एक्सईएन ने कहा कि,जनपद में बड़े बिजली चोरों पर उनकी कड़ी नजर रहेगी तथा पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने  बताया कि,विजिलेंस व अन्य विभागीय कर्मियों को उनके द्वारा हिदायत दे दी गई है कि,गरीब तबके के उपभोक्ताओं के साथ नरमी से पेश आयें। यदि उनका किसी तरह का मामला सामने आये तो पहली बार उन्हें कनेक्शन कराने की हिदायत के साथ छोड़ दें या तत्काल कनेक्शन करवाने का प्रयास करें। इसी के साथ उपभोक्ताओं से दोस्ताना व्यवहार रखें।
संविदा कर्मियों की कार्यशैली को लेकर उन्हें चेतावनी देते हुये कहा कि,उनके द्वारा की गई कोई भी गड़बड़ी जो उपभोक्ताओं के लिये समस्या व विभाग की बदनामी का कारण बने वह इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि ऐसा करता हुआ कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 
एक्सईएन ने कहा कि,उन्होंने  विभागीय दायित्वों का शति प्रतिशत निर्वहन कर बकाया वसूली के प्रति गंभीर प्रयास करते हुये उसे सौ प्रतिशत तक जमा कराने का लक्ष्य रखा है। जिसे वह हरहाल में पूरा करवायेंगे व सरकार द्वारा निर्धारित समर तक की बिजली सप्लाई को उन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जिससे विद्युत विभाग व उनके कर्मियों के प्रति आमजनों में सकारात्मकता का भाव उत्पन्न होगा व दोनो एक दूसरे के सहयोगी बनने के साथ पूरक भी बनेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ