गोण्डा-ट्विटर सर्वे में जिले के लोगों ने पुलिस को बनाया अव्वल

जुलाई माह में 30% की छलांग के 86% लोगों ने कार्यों को सराहा
 मनोज मौर्य 
गोंडा। कानून व्यवस्था को पटरी पर रखते हुए आम लोगों शत प्रतिशत न्याय देकर उनके अंदर पुलिस के प्रति सम्मान का भाव जागृत कराने के उद्देश्य से एडीजी जोन गोरखपुर द्वारा शुरू की गई टि्वटर ओपिनियन पोल में जनपद के 86% लोगों द्वारा ट्विटर के माध्यम से की गई वोटिंग में जनपद की पुलिस को जुलाई माह में अव्वल बनाया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा जिले का कार्यभार गृहण करने के साथ ही जिले की पुलिसिंग में गुणात्मक सुधार आया है। जिस पर हुये पोल में जनपद के लोगों ने जून माह की अपेक्षा जुलाई के महीने में 56 प्रतिशत से सीधे 86 प्रतिशत लोगो ने पुलिस के कार्य एवं व्यवहार पर संतुष्टि जताते हुये जनपद के पुलिस महकमें को प्रतिष्ठा दिलाई  है। 
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जनपद में पुलिस इस समय कड़ी मेहनत व पारदर्शिता पूर्ण व्यवहार के चलते आमजनों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये अच्छा परफार्म कर रही है।जिसके चलते लोगों को उनके द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से लाभ मिल रहा है।इसका ही नतीजा है कि,जनपद की पुलिस सीधे जुलाई के महीने में 86 प्रतिशत लोगों की पसंद बन गई।
इस बारे में आम लोगों द्वारा दी गई जो जानकारी सामने आई उसमें जनपद के पूर्व कप्तान रहे संतोष मिश्रा के कार्यकाल में थानों व चौकियों पर कोई सुनवाई नहीं होती थी।जब वह वहां से निराश हो सैकड़ों की तदात में पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचते थे तो उन्हें सिर्फ़ जांच का झुनझुना देकर चलता कर दिया जाता था।जिसके चलते उनके साथ न्याय नहीं हो पाता था,लेकिन अब ऐसा नहीं है।अब ज्यादातर लोगों को पुलिस कार्यालय आने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यदि किसी थाने व चौकी के जिम्मेदारों द्वारा पीड़ित के मामले में लापरवाही बरती जाती है तो अब उन पर भी कार्यवाही उच्चाधिकारियों द्वारा की जाती है।उन्होंने माना कि,इस समय जनपद की पुलिसिंग अपने अच्छे दौर में है।उन्होंने इसका श्रेय वर्तमान पुलिस अधीक्षक के कार्य व्यवहार तथा उनके निर्देशन में एएसपी व जनपद पुलिस को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ