गोण्डा डेस्क
गोण्डा। गोरखपुर में आयोजित अन्तरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद की पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ट्राफी अपने नाम कर लिया है।जिसपर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने टीम को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं।
गोरखपुर जोन की "25वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन महराजगंज जनपद के छत्रपति साहूजी महराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 26 नवंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक संपन्न हुआ । जिसमें गोरखपुर जोन की 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें गोण्डा व कुशीनगर की पुलिस टीम ने फाइनल में पहुँची थी।
बीते एक दिसंबर को गोण्डा व कुशीनगर की पुलिस टीमों के बीच हुये फाइनल मैच में जनपद की पुलिस टीम के कैप्टन अरविन्द राय द्वारा ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। जिसके क्रम जनपद की टीम ने अभय काशी के 47 गेंदों पर 88 रन, अमित के 17 व उत्कर्ष के 15 रनो की बदौलत में 20 ओवर में 09 विकेट खोकर कुशीनगर की टीम को 155 रन का लक्ष्य दिया। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 16.2 ओवरों में महज 108 रन बना कर ऑल आउट हो गई।
गोण्डा पुलिस के खिलाड़ी अभय काशी कोे शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया तथा सीरीज में 11 विकेट लेने वाले गोण्डा के तेज गेंदबाज अरविन्द राय को प्रतियोगिता के बेस्ट बाॅलर से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देकर बधाई दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से वार्ता कर उनके अभ्यास में आ रही समस्याओं व कठिनाईयों के बारे में जानकारी ली तथा खेल से सम्बन्धित उपकरणों को समय से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


0 टिप्पणियाँ