गोण्डा - बीडीओ ने बैठक कर राशन कार्ड सर्वे सीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।जिले के वजीरगंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप  सिंह ने सचिव व पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर ग्रामपंचायतों के निर्धनतम तथा राशनकार्ड से वंचित परिवारों का सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सर्वे शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है जिसकी मॉनिटरिंग  शासन स्तर से हो रही है।  सीडीओ भी सर्वे की लगातार समीक्षा कर रही हैं। सर्वे के जो  मानक व दिशानिर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुरूप सर्वे किया जाना है। उन्होंने सचिवों तथा पंचायत सहायकों  से जिम्मेदारी से कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह,  मोइनुद्दीन,  , सिद्धांत त्रिपाठी, अमित, नीरज कुमार, सुनील सोनकर पंचायत सहायक  आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ