गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ की प्रदेश महामन्त्री शिवान्जलि पान्डेय का गोंडा में भव्य स्वागत हुआ इस दौरान सुश्री पांडे ने चर्चा करते हुए कहा कि हमारे नेता नितिन गडकरी जी का सपना है की हर कामगार जिसके लिए सरकार योजना चला रही है उनको पूर्ण जानकारी ना होने के कारण धरातल पर नहीं पहुंच पाती हम अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश के प्रभारी आदरणीय सर्वेश पाठक जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में कैंप करके मजदूरों एवं कामगारों की सूची बनाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभार्थी बनाने का कार्य करने जा रहे है। हर हाथ को काम हर हाथ को सम्मान इसी शब्द के साथ हम काम करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में
जिलाध्यक्ष शशिकांत तिवारी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनौली , योगेश पांडे, अंजलि पांडेय , अक्षत ,कोमल ,मानसी ,सुनील तिवारी , वेद, कर्तरनाथ , विजय,दीपक,संजय,दीपक तिवारी,राजन सिंह ,लालू सिंह, और समस्त पदाअधिकारी मौजूद रहे !


0 टिप्पणियाँ