रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,अर्से से इस इलाके में एक पुलिस चौकी की जरूरत महसूस की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि,चौकी बन जाने से इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा व सड़क दुर्घटना के लिये बदनाम रहे दर्जीकुंआ तिराहे व आसपास के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने निवर्तमान चौकी प्रभारी मानेन्द्र सिंह की चौकी के भव्य निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि,गड़बड़ी फैलाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध वे कठोर कार्रवाई करेंगे।
इससे आगे उन्होंने इस चौकी के निर्माण में आम जनो के सहयोग के लिये धन्यवाद देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम,प्रशिक्षू सीओ आशीष शर्मा व कोतवाल सुरेन्द्र बहादुर सिंह,को इसका श्रेय दिया।
इस अवसर पर पूर्व चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह, खोरहंसा चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ