सहारा बन पुलिस ने भटकी महिला परिजनो से मिलाया

मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौव्वाटेपरा में पुलिस को एक स्थान पर एक अज्ञात महिला के बैठे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पीआरवी 0860 पर तैनात का0 धीरज गुप्ता, म0का0 सोनी राजवंशी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर महिला के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो पता लगा कि,महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा वह उमरी बेगम गंज थानाक्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गाँव को रहने वाली है तथा वह घर से भटक कर इधर चली आई है। बहरहाल पुलिस कर्मियों ने मानवीयता का परिचय देते हुये उस महिला को खाना खिलवाया तथा स्थानीय लोगों की मदद से  महिला को उसके घर ले जाकर उसके पति के  सुपुर्द कर दिया। पी आर वी कर्मियों के इस कार्य से पुलिस की आम जनमानस में काफी सराहना की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ