गोण्डा - नवाबगंज में 12 वर्षीय मासूम को तालिबानी सजा , रस्सियों बांधकर बच्चे को पीटा,

रहम की भीख मांगता रहा बच्चा नहीं पसीजा अवैध कच्ची शराब का के कारोबारी दिल 
मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया।जहाँ कच्ची शराब बेचने वाले लाले पुत्र राम मिलन ने चोरी के आरोप में 12 वर्षीय बालक शुभम, पुत्र छांगुर निषाद, को  बंधक बनाकर आधे घंटे तक लोहे की रॉड और मुक्के-थप्पड़ से पीटा इस दौरान मासूम चीख-चीखकर रहम की भीख मांग रहा फिर भी आरोपी नहीं पसीजा।जिसका एक वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।हालांकि,चर्चित न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
 गांव के दुखराम निषाद ने बताया कि बंधक बच्चे को पीटते देख उनकी आंखों में आंसू आ गए। जब ग्रामीणों ने मनबढ़ लाले से बच्चे को छुड़ाने की बात की, तो आरोपी ने उन्हें भी मारने-पीटने की धमकी दे डाली। यह क्रूर दृश्य मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए। कई ग्रामीणों का कहना है कि बालक को पीटते हुए आरोपी पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई और यह घटना पुलिस की निष्क्रियता की ओर इशारा करती है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुरानी धारा 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बालक को सुरक्षित घर लौटाया गया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की समय पर कार्रवाई न होने से बच्चे को इतनी पीड़ा सहनी पड़ी।
ग्रामीण और परिवारजन घटना से सकते में हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा अब गंभीर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर लोग भी घटना की निंदा कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी और न्यायसंगत सजा देने की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ