एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया।

जीजीआईसी में आयोजित किया गया था कार्यक्रम 
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।  पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शासन द्वारा  चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में समस्त थानों पर एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है ।टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर मिशन शक्ति की मुनादी की जा रही है। 
इस मुनादी के द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को पुलिस  द्वारा  चेतावनी दी जा रही है और उनकी अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090 आदि पुलिस की व्यवस्थाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इससे महिलाओं व बच्चियों के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोका जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ