मिशन शक्ति के तहत गोंडा में एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।जनपद के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी  घटनाओं के रोकथाम हेतु जनपद के समस्त स्थानों पर नियुक्त एन्टी रोमियो टीम द्वारा  मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार  को नगर क्षेत्र के एंटी रोमियो टीम ने शहर क्षेत्र के काली मंदिर,दुखहरण नाथ मंदिर ,रेलवे स्टेशन  गांधी पार्क  व शहर के अन्य स्थानों पर महिलाओं/ बच्चियों से उनकी समस्या पूछ कर उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, 181 व यूपी 112, तथा मिशन शक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
 इसी के साथ जनपद के समस्त थानों पर भी एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।इस अभियान में एंटी रोमियो टीम द्वारा 44 लड़कों को हिदायत देकर छोड़ा गया सभी लड़कों ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती ना करने का पुलिस से वादा भी किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ