दिन-दहाड़े देवर ने भाभी की बांके से काटकर नृशंस हत्या की

गुरूवार  घटी इस घटना से इलाके में मचा हड़कंप।

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। पुराने जमीनी विवाद के चलते युवक ने दिन-दहाड़े  अपनी चचेरी भाभी को बांके से काटकर उसकी नृशंस  हत्या कर दी ,व उसकी गर्दन काटकर  एक हाथ उसके धड़ से अलग कर डाला।
 हत्या करने के बाद  खून से सना बांका लेकर खुद ही पुलिस चौकी जा पहुंचा।दिन-दहाड़े क्षेत्र में घटी इस वीभत्स वारदात से इलाके समेत पुलिस में हड़कंप मच गया।
 पुलिस तत्काल हरकत में आकर घटनास्थल पर पहुंची व  महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया व हत्या आरोपी देवर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से बांके को बरामद कर,अन्य जरूरी कार्रवाई कर रही है। 
यह दिल दहला देने वाली घटना जनपद के करनैलगंज क्षेत्र के गाँव  बुढ़वलिया खास की है, जहां अंगनू और नान्हू दो सगे भाई हैं। बताते हैं कि, जाता है कि दोनों के बीच पुराना जमीनी विवाद है।इसी के चलते गुरुवार को अंगनू के बेटे राकेश ने नान्हू की बहू 27 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी हीरालाल के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर गुस्से में आकर आरोपी राकेश ने लक्ष्मी के ऊपर बांके से हमला कर दिया व उसकी गर्दन काटने के साथ उसका एक हाथ धड़ से काट कर अलग कर दिया।
जिससे वह वहीं गिर गई तथा घटनास्थल पर ही तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।  आसपास के लोगों के मुताबिक जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने रेलवे लाइन के किनारे स्थित पुलिस चौकी में  भागकर आत्मसमर्पण कर दिया है।आरोपी विक्षिप्त बताया जा रहा है।बहरहाल 
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के साथ  पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।

क्या कहते हैं एसपी। 
घटना के बावत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है तथा घटना के अन्य कारणों की जाँच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ