अस्पताल कर्मी पर सोते समय जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर


      हमले में घायल चिकित्सा कर्मी 
नवाबगंज थाने के कटरा लकड़मण्डी चौकी क्षेत्र की घटना

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोंंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा बस्ती मार्ग पर स्थित जफरापुर गाँव में बीती रात एक मकान के उपर सो रहें 55 वर्षीय वृद्ध के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया,वृद्ध की चीख सुनकर आसपास के लोगों के उसकी घर की तरफ दौड़ने व गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर  हमलावर वहां से भाग गये।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आनन-फानन में अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया।जहाँ उसकी हालत की गंभीरता देखते हुये उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार व मंगलवार की रात लगभग तीन बजें के आसपास छत के उपर सो रहें राम अचल यादव को अज्ञात हमलावरों ने सीढियों के रास्ते से छत पर पहुँँचकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल वृद्ध हमलावरों से अपना बचाव करता रहा।गस्त पर निकली लकड़मंडी पुलिस की गाड़ी सायरन सूनते ही हमलावर भाग निकले।
बताया जाता है कि घायल वृद्ध राम अचल यादव नन्दनगर चौरी (बस्ती) में पशु अस्पताल में फार्मासिस्ट के तैनात है।बीते एक दशक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जफरापुर में अपना निवास स्थान बनाया था।
   इस बावत लकड़मंडी चौकी  प्रभारी रामप्रकाश यादव को  बताया कि घायल अस्पताल भेजकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।उन्होंने ने बताया कि घायल वृद्ध के पुत्र अशोक के तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। 
नवाबगंज के नवागत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की हमले में घायल व्यक्ति अस्पताल फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है।घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है,जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ