गोण्डा ।रेलवे स्पटेशन पर परेशान हालत में मिली नाबालिग बालिका को आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौप दिया।
आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी दी, कि बुधवार को 10.30 बजे उनि ललितेश कुमार सिंह महिला प्रशिक्षु प्रियंका के साथ अपराधिक गतिविधि निगरानी डियूटी में पीएफ नं0 2 पर गश्त कर रहे थे इस दौरान उन्हें
प्लेटफार्म पर एफओबी के पास एक घबराई हुई नाबालिग लड़की मिली।जिसने रेसुब ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
उप निरीक्षक ललितेश द्वारा की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम हिना पुत्री रोजन मिस्त्री निवासी बक्शीपुर थाना देहात कोतवाली बहराइच का बताया। बच्ची से घर से आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि मैं मसकनवा जाने के लिये घर से निकली थी और यहाॅ स्टेशन पर आ गयी अब मुझे घर जाना है।


0 टिप्पणियाँ