करनैलगंज गोण्डा।मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल हलधरमऊ के छात्र ने गांव के साथ ही जिले का नाम रौशन किया है।हलधरमऊ निवासी सुबहान खान पुत्र मासूम अली खान ने नीट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुये 720 अंको में 616 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है।इसपर लोगों ने बधाईयाँ दी है। बताते चलें कि, सुबहान ने इंटरमीडिएट लक्ष्य इंटर कालेज करनैलगंज,हाई स्कूल जनता माध्यमिक स्कूल सर्वांगपुर व बेसिक शिक्षा मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल हलधरमऊ से प्राप्त की है।इस मौके पर मदरसा दर्सगाह इस्लामी के अध्यापक मोहसिन खान, हाफिज समीउल्लाह, हाफिज अब्दुर्रशीद, रुखसार अहमद, अजय कुमार सिंह, रमेश तिवारी, कैलाश नाथ आदि ने छात्र सुबहान के आवास पर पहुँच कर माता पिता को शुभकामनाएं व बधाई दी। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक मोहसिन खान ने बताया कि मदरसा दर्सगाह इस्लामी स्कूल के संथापक स्व. डॉक्टर जाहिद हुसैन के सपनो को पूरा करते हुए हलधरमऊ के छात्र व छात्राएं बहुत सारे डॉक्टर व इंजीनियर बन कर लोगों की सेवा कर रहे हैं तथा गांव का नाम रौशन करते हुए छात्रों के लिए प्रेरणा का श्रोत बन रहे हैं।सफलता मिलने पर गांव वोलों ने भी खुशी का इजहार किया है।


0 टिप्पणियाँ