गोण्डा।जिले के वजीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा में किये गये सामुदायिक शौचालय के निर्माण से ग्रामीणों को बाहर शौच जाने से अब मुक्ति मिल सकेगी।
ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि, केंद्र व राज्य सरकार हर परिवार को स्वच्छता अभियान के तहत घरो में शौचालय बनवाने के प्रोत्साहन राशि के रूप में 12000 रूपये देकर लोगों को खुले में शौच न जाने को लेकर प्रेरित करने का काम किया है।
इसी के साथ अब सरकार गांवों में एक-एक सार्वजनिक शौचालय बनवाकर लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।जिसे वातावरण शुद्ध रखने के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके।लेकिन जो किसी कारण बस अपने घरों में शौचालय नहीं बना सकें है तो ,उनके लिये इस सार्वजनिक शौचालय में महिला, पुरुष एवं विकलांग को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है,जल्द ही इसका उद्घाटन करा लोगों को सौंप दिया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ