पेड़ उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में हुये विवाद में,जमकर चलीं लाठियां, महिला सहित चार घायल

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जनपद के थाना मोतीगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा मतवरिया के मजरे पठान पुरवा गांव में आपसी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षो में जम कर लाठियां चली ,जिसमे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये।
 पीड़ित अजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 पीड़ित द्वारा पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि, उसकी छविराज पुत्र गयाप्रसाद से जमीनी रंजिश है।सोमवार को उसकी जमीन में लगा उसके आम के पौधे को  छबिलाल,अरुन,अमन,वह रुपा पुत्रगण छबिलाल आम के पौधों को उखाड़ने लगे इस पर उसकी मां ने मना किया तो बिपक्षीगण गालियां देने लगे। आवाज सुन कर मेरे पिता तथा मेरी  बहन सीमा, भाई संजय कुमार जैसे मौके पर पहुंचे वैसे ही विपक्षी उन्हें गाली देने के साथ लाठी डण्डे  ईट पत्थर से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देकर चले गये।पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस की दे दी गई है।
 इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर  से जानकारी के लिए सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन नाट रिचेवल ही बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ