लखनऊ से गोण्डा की ओर आ रहा था ट्रक, तभी यह दुर्घटना घटी
रिपोर्ट:- संजय गुप्ता
बहराइच ।गुरूवार जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ - गोंडा हाइवे पर अलीनगर प्राथमिक विद्यालय के निकट एक तेज रफ्तार डम्फर ने ट्रक को ओवरटेक करते समय साइड मार दिया। जिसके चलते ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में द
ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने आसपासके लोगों की मदद से घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को सुबह 6:30 बजे
ग्राम बेठापुरवा शिवराजपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर निवासी ट्रक ड्राइवर राधाकृष्णन पुत्र सती प्रसाद
लखनऊ की ओर से ट्रक को लेकर गोण्डा की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर ने ओवरटेक कर ट्रक को साइड मारकर फरार हो गया। जिससे ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक राधा कृष्णन गंभीर रूप से घायल होकर अपनी सीट और डैशबोर्ड के बीच फंस गया ।जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से बाहर निकाला।प्रभारी निरिक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि, घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद भेजा है, जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है ,व अज्ञात डम्फर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।


0 टिप्पणियाँ