नशे की गोलियों संग एक गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा। जिले की करनैलगंज पुलिस ने सैकड़ो की संख्या में  नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कस्बा चौकी प्रभारी रणजीत यादव के मुताबिक पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस टीम द्वारा कटरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे स्टेशन रोड तिराहा से सदर बाजार मुहल्ला निवासी वसीम पुत्र कबीर अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 507अल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ