रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा।कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति का कर्ज न चुका पाने के चलते कर्ज देने वाले लोगों पर गायब करने का आरोप लगाया है।
मामला कोतवाली नगर के सोनी गुमटी के धनौली गाँव का है,जहाँ की रहनेवाली शाकरून पत्नी दिलावर उर्फ लल्लन ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने तहरीर में बताया कि,उसके पति ने छतईपुरवा निवासी गुड्डन से कुछ दिन पूर्व 30 हजार का कर्ज लिया था।जिसे तय समय सीमा में नहीं वापस कर पाया।
जिसके चलते 12 अक्तूबर को आरोपी पीड़िता के घर आया व उसने दिलावर से रूपये लौटाने के लिये कहा।जिसपर दिलावर ने कहा कि,मै मजदूरी कर रहा हूँ, तथा मेरा काफी बकाया है मै लेकर दे दूँगा।आरोपी ने कहा कि,30 हजार के 1लाख 5 हजार हो चुके हैं 1 लाख तुम्हें देने पड़ेंगे ,तो पीड़िता के पति ने कहा कि वह कुछ और ब्याज दे देगा पर इतना रूपया देने में असमर्थता जताई। इस पर आरोपी ने गाली देते हुये कहा कि,अगर उसे उसके पैसे नहीं मिले तो वह उसके पति को उठा ले जाने की धमकी देकर चला गया।बाद में 13 अक्तूबर को गुड्डन ने उसके पति को गायब कर दिया।
बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को जांच का भरोसा दिया है।


0 टिप्पणियाँ