गोंडा।धानेपुर क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनो को दबंग भूमाफियाओं में कब्जाने की होड़ मची है।
उदाहरण के तौर पर गोंडा उतरौला मार्ग पर स्थित सोहिला झील की ग्राम समाज की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण मुख्य रूप से है।
बताते चलें कि,करीब दस माह पूर्व ग्राम पंचायत विश्म्भरपुर के ग्राम प्रधान द्वारा अपने ग्राम सभा क्षेत्र की जमीनों को बचाने के लिए आवाज उठाई गयी थी !
सूत्रों के मुताबिक पर ठोस कार्यवाही शायद इसलिए नही हो पाई, क्योंकि कथित तौर पर मण्डल के एक बड़े नेता के नाम का सहारा लेकर एक जिला पंचायत सदस्य के पति द्वारा होटल बनाने के लिए ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 1537 के बड़े भू खण्ड पर अपना झण्डा गाड़ दिया गया है !
हालांकि ग्राम प्रधान द्वारा कई बार हस्तक्षेप के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा तो दिया था लेकिन आज भी उस जमीन पर रसूखदार अपना कब्जा जमाये अपनी निगरानी में निर्माण करवा रहे हैं !
सूत्रों के मुताबिक ऐसे में यह कहना गलत नही होगा की सत्तासीन बड़े नेताओं के नाम का सहारा ले कर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के इस खेल में सरकार बदनाम हो रही है ! या यूँ कहें की सत्ता की ताकत से झील और ग्राम समाज की जमीनों को हड़पने का खेल जनपद में धड़ल्ले से चल रहा है।जिस पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।


0 टिप्पणियाँ