मिशन शक्ति के कार्यक्रम के दौरान फरियाद लेकर थाने पर आई महिला का अपमान, इंस्पेक्टर ने फर्श पर बिठा अभियान की निकाली हवा

एक तरफ वह बैठकर न्याय की बाटजोह रही थी,दूसरी ओर महिलाओं के कसीदे पढ़े जा रहे थे

रिपोर्ट:-अमित कुमार 

बलिया (उत्तर प्रदेश) जनपद के सिकन्दपुर थाने में नारी सुरक्षा के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गये मिशन शक्ति अभियान के तहत थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपनी पीड़ा लेकर आई एक महिला को थाने के इंस्पेक्टर ने फर्श पर बिठा कर उसका अपमान किया।दिलचस्प तो यह है कि,एक ओर जहां फूलों से सजे मंच पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं के सुरक्षा स्वाभिमान के बारे में बड़ी-बड़ी बातें बोली जा रहीं थीं वहीं घंटों फर्श पर बैठी महिला अपनी फरियाद सुनाने का इंतजार कर रही थी।
महिला के मुताबिक थाने पर दो दिनो चक्कर लगा रही महिला को कुसीँ तक नही कार्यक्रम के दौरान कुर्सी तक नहीं दी गई।पुलिस के इस कृत्य से महिलाओंकी सुरक्षा के लिये प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई यह महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति योजना का भविष्य क्या होगा यह अभी से साफ नजर आने लगा है।
पीड़िता के मुताबिक अपनी शिकायत लेकर आई महिला से इंस्पेक्टर ने कहा अभी यहीं बैठो महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा है।बहरहाल महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन भी हो गया कार्यक्रम भी चलता रहा पर महिलाओं के लिये आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा थाने पर आई थाना क्षेत्र के रामपुर की महिला रिंकू की ओर किसी का ध्यान नहीं गया आखिरकार निराश हो उसे थाने से वापस जाना पड़ा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ