रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया (उत्तर प्रदेश) शहर के बालेश्वर मन्दिर में सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिये जनपद के सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया। बताते चलें कि,सपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर यादव ने बलिया के प्रसिद्ध मंदिर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए हवन पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फेफना विधान सभा के वरिष्ठ नेता बंशी धर यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव की जरूरत है,बगैर उनके मार्गदर्शन के सपा आगे नहीं बढ़ पायेगी। उन्होंने कहा कि, हम सपा कार्यकर्ताओ के लिए मुलायम सिंह यादव प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जल्द से जल्द ठीक हो कर हम लोगो के बीच आना आवश्यक है। इस लिये यह हवन पूजन किया गया है।


0 टिप्पणियाँ